Breaking News

तमिलनाडु लीग में रचा इतिहास: डीटी चंद्रशेखर ने एक ही इनिंग में चटकाए पूरे 10 विकेट

क्रिकेट की दुनिया में जब कोई गेंदबाज़ अपने करियर का पहला विकेट लेता है या पहली बार हैट्रिक या पांच विकेट हॉल लेता है, तो इसे बड़ी उपलब्धि माना जाता है। लेकिन बहुत ही कम गेंदबाज ऐसे होते हैं जो एक ही पारी में पूरे 10 विकेट चटका दें। यह कारनामा बेहद खास और ऐतिहासिक होता है।

दुनिया में अब तक बहुत कम गेंदबाज ही ऐसा कर पाए हैं। सबसे पहले यह चमत्कार इंग्लैंड के जिम लेकर ने किया था। उनके बाद भारत के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में 10 विकेट लेकर इतिहास रचा था। हाल ही में अंशुल कंबोज ने भी यह अजूबा दोहराया था। अब इसी कड़ी में एक और भारतीय गेंदबाज का नाम जुड़ गया है। तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) फर्स्ट डिवीजन लीग के एक मैच में सी हॉक्‍स क्लब के लेफ्ट-आर्म स्पिनर डीटी चंद्रशेखर ने यह करिश्मा कर दिखाया। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में चंद्रशेखर ने अकेले ही पूरी विपक्षी टीम को समेट दिया और सभी 10 विकेट अपने नाम किए।

यह प्रदर्शन न सिर्फ मैच का रुख बदलने वाला था, बल्कि क्रिकेट इतिहास में उनका नाम दर्ज कराने वाला भी बन गया है। घरेलू क्रिकेट में इस तरह की उपलब्धियां बेहद कम देखने को मिलती हैं और यह दिखाता है कि भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। डीटी चंद्रशेखर का यह प्रदर्शन सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में काफी सराहा जा रहा है। क्रिकेट प्रेमी और पूर्व खिलाड़ी भी इस अद्भुत उपलब्धि की तारीफ कर रहे हैं।

About Hussain

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?