Breaking News

तुवालु में पहली बार लगा ATM, लोगों ने केक काटकर मनाया जश्न

tuvalu

दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित छोटा लेकिन खूबसूरत देश तुवालु ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। महज 12-13 हजार की आबादी वाले इस द्वीपीय देश में 15 अप्रैल को पहली बार ATM मशीन लगाई गई, जिसे लेकर पूरे देश में उत्साह की लहर दौड़ गई।

अब तक कैश पर निर्भर था तुवालु

तुवालु दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है जहां अब तक सारा लेन-देन नकद में ही होता था। लेकिन अब ATM सुविधा की शुरुआत ने देशवासियों को आधुनिक बैंकिंग से जोड़ दिया है।

PM ने किया उद्घाटन, काटा केक

ATM का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री फेलेटी तेओ ने किया। राजधानी द्वीप फुनाफुटी में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर केक काटा और इस पल को तुवालु के लिए ऐतिहासिक बताया।

बैंकिंग क्रांति की ओर एक कदम

नेशनल बैंक ऑफ तुवालु के जनरल मैनेजर सिओसे तेओ ने कहा कि ATM के जरिए अब तुवालु के 11,000 से ज्यादा नागरिकों को सुविधाजनक और तेज़ बैंकिंग सेवा मिलेगी। वहीं, टेक्नोलॉजी पार्टनर पैसिफिक टेक्नोलॉजी लिमिटेड के निसार अली ने कहा कि यह सुविधा देश को डिजिटल दिशा में आगे ले जाएगी।

एक छोटा लेकिन जुझारू देश

तुवालु सिर्फ 26 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और इसमें कुल 9 द्वीप हैं। 2023 में यहां 3,000 से ज़्यादा पर्यटक आए थे। देश का इकलौता हवाई अड्डा फुनाफुटी में है और अधिकतर लोग फेरी से यात्रा करते हैं।

जलवायु परिवर्तन की सबसे बड़ी मार

तुवालु की सबसे बड़ी चिंता है बढ़ता समुद्र का जलस्तर, जिससे इसकी ज़मीन धीरे-धीरे सिकुड़ रही है। 2021 में तुवालु ने तब दुनिया का ध्यान खींचा था जब तत्कालीन विदेश मंत्री साइमन कोफे ने घुटनों तक पानी में खड़े होकर संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया था।

About Chandni Khan

Check Also

iran

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी एजेंसी से सहयोग निलंबित किया

तेहरान:ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने बुधवार को देश को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?