Breaking News

तेज रफ्तार का कहर: स्कूटी सवार युवक की मौत, पिकअप सिर कुचलते हुए आगे बढ़ी

सार
वाराणसी में तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया।

विस्तार
वाराणसी के सिटी रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर से स्कूटी पर पीछे बैठा सत्यम (18) सड़क पर गिर गया और पिकअप का पहिया उसके सिर को कुचलते हुए आगे बढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी चला रहा उसका दोस्त अवधेश घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सत्यम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

मामला
सारनाथ के पैंगबरपुर निवासी पप्पू मौर्या के बेटे सत्यम अपने दोस्त अवधेश के साथ काम के सिलसिले में स्कूटी से आदमपुर जा रहा था। सिटी स्टेशन के पास पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर सत्यम के परिवार में कोहराम मच गया। घायल अवधेश को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी पिकअप चालक की तलाश कर रही है।

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?