Breaking News

दिल्ली में 15 हजार होमगार्ड की भर्ती, आदेश जारी

दिल्ली सरकार ने 15 हजार नए होमगार्ड जवानों की भर्ती का ऐलान किया है। उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने यह जानकारी दी। मंगलवार को 69 होमगार्ड जवानों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, जिनकी भर्ती प्रक्रिया जनवरी में शुरू हुई थी।

नव-नियुक्त जवानों में महिलाएं भी शामिल नव-नियुक्त होमगार्ड जवानों में उन लोगों को भी शामिल किया गया है जो पहले नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक थे। ये लोग पिछले साल नवंबर में बस मार्शल के पद से हटाए गए थे। 181 महिलाएं भी इस बार होमगार्ड जवानों के रूप में नियुक्त की गई हैं। उप राज्यपाल ने निर्देश दिया था कि भर्ती में सीडीवी को वरीयता दी जाए।

भर्ती में पहले रोक लगी थी कुछ उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ अदालत में मामला दायर किया था, जिसकी वजह से नियुक्ति प्रक्रिया रोक दी गई थी। हालांकि, अब उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने 2346 उम्मीदवारों की नियुक्ति के आदेश दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने शारीरिक, दक्षता और लिखित परीक्षा पास की थी, उनमें से 1669 उम्मीदवारों ने मेडिकल टेस्ट भी पास किया है, और उन्हीं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।

About admin

Check Also

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, अलवर में 6,549 छात्र दे रहे परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?