Breaking News

दिल्ली में LPG की कमी से बढ़ी परेशानी, ब्लैक में 3000–4000 रुपये में बिक रहा सिलेंडर

पूर्वी दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे दुकानदारों का काम ठप होने लगा है। कई व्यापारी मजबूरी में ब्लैक मार्केट से 3000 से 4000 रुपये में घरेलू सिलेंडर खरीदकर काम चला रहे हैं

छोटे व्यापारियों की बढ़ी मुश्किल

दुकानदारों का कहना है कि अगर जल्द ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो उनका कारोबार प्रभावित हो जाएगा। फिलहाल कई लोग घरेलू सिलेंडर से काम चला रहे हैं या फिर ब्लैक में महंगे दाम देकर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं।

ब्लैक में कई गुना महंगा सिलेंडर

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की सरकारी कीमत करीब 913 रुपये है, लेकिन सप्लाई की कमी के कारण यह सिलेंडर ब्लैक में 3000 से 4000 रुपये तक बिक रहा है। इससे आम लोगों और छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

गैस एजेंसी के बाहर लोगों का विरोध

घोंडा चौक के पास एक गैस एजेंसी के बाहर लोगों ने सप्लाई में देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि बुकिंग के 15 दिन बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिला, जिससे घरों में खाना बनाने में परेशानी हो रही है।

जल्द सप्लाई शुरू करने की मांग

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गैस एजेंसी पर जानबूझकर डिलीवरी में देरी करने का आरोप लगाया और जल्द से जल्द गैस की सप्लाई ठीक करने की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर स्थिति जल्दी नहीं सुधरी तो उनका विरोध और बढ़ सकता है।

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?