Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सऊदी अरब दौरा: भारत-सऊदी संबंधों को मिलेगी नई ऊर्जा

saudi-india

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 22 और 23 अप्रैल को सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा की जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय ने शनिवार को दी।

पीएम मोदी यह दौरा सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विशेष निमंत्रण पर कर रहे हैं। गौरतलब है कि क्राउन प्रिंस सितंबर 2023 में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत आए थे, जहां दोनों नेताओं के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यह यात्रा भारत और सऊदी अरब के बीच बढ़ती साझेदारी को दर्शाती है। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं जो सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक स्तर पर सदियों से चले आ रहे हैं।

साथ ही यह भी बताया गया कि भारत और सऊदी अरब के बीच रक्षा, ऊर्जा, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति जैसे कई अहम क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। पीएम मोदी की यह यात्रा इन संबंधों को और मजबूती देने का कार्य करेगी।

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा, “प्रधानमंत्री की यह यात्रा इस बात का संकेत है कि भारत, सऊदी अरब के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को कितनी अहमियत देता है।”


About Chandni Khan

Check Also

iran

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी एजेंसी से सहयोग निलंबित किया

तेहरान:ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने बुधवार को देश को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?