Breaking News

बाड़मेर-जयपुर के बीच जल्द शुरू होंगी 2 नई रोडवेज बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत

बाड़मेर जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजस्थान रोडवेज जल्द ही बाड़मेर और जयपुर के बीच दो नई स्टार लाइन बसें शुरू करने जा रहा है। इन बसों के शुरू होने से बाड़मेर और बालोतरा क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।

अभी बाड़मेर से जयपुर जाने के लिए ट्रेन और बसों की संख्या काफी कम है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में बाड़मेर से जयपुर के लिए केवल एक दैनिक ट्रेन और दो साप्ताहिक ट्रेनें चलती हैं, जिनका समय भी रात में है। इसके अलावा रोडवेज की ओर से भी प्रतिदिन केवल चार बसों का संचालन किया जा रहा है, जो बढ़ती आबादी के हिसाब से पर्याप्त नहीं है।

इसी समस्या को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने दो नई स्टार लाइन बसें शुरू करने का फैसला किया है। ये बसें टू बाई टू पुश बैक सीट वाली होंगी और इनमें लगभग 50 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी

योजना के अनुसार हर दिन सुबह एक बस बाड़मेर से जयपुर के लिए रवाना होगी, जबकि शाम को एक बस जयपुर से बाड़मेर के लिए चलेगी। इससे बाड़मेर के साथ-साथ बालोतरा, जोधपुर, ब्यावर और अजमेर के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा

रोडवेज डिपो बाड़मेर के मुख्य प्रबंधक ओमप्रकाश पूनिया के अनुसार, रोडवेज मुख्यालय जयपुर की ओर से जल्द ही इन दो स्टार लाइन बसों का आवंटन किया जाएगा। इनके शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को जयपुर जाने के लिए बेहतर और सुविधाजनक परिवहन सेवा मिल सकेगी।

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?