Breaking News

भारत का ऐतिहासिक कारनामा: पहली बार 3 बल्लेबाजों ने एक ही टेस्ट सीरीज में बनाए 500+ रन

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी एक ही टेस्ट सीरीज में भारत के तीन बल्लेबाजों ने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। ये कारनामा शुभमन गिल, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने मिलकर किया है।

शुभमन गिल – शुभमन गिल ने इस सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। भले ही वो आखिरी टेस्ट में ज्यादा रन नहीं बना पाए, लेकिन पहले चार टेस्ट में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने इस सीरीज में 754 रन बनाए, जिसमें 4 शतक शामिल हैं। दूसरे टेस्ट में उनकी 269 और 161 रनों की पारियां यादगार रहीं, जिससे भारत को जीत मिली।

केएल राहुल – केएल राहुल ने पूरे सीरीज में स्थिरता दिखाई। उन्होंने 5 मैचों में 532 रन बनाए और 2 शतक जमाए। राहुल ने अहम समय पर टीम को संभाला और इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ मजबूती से डटे रहे। उनकी तकनीक और धैर्य ने सीरीज में भारत को मजबूती दी।

रवींद्र जडेजा – ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी बल्ले से कमाल किया। उन्होंने 5 मैचों में 516 रन बनाए और एक शतक जड़ा। यह शतक चौथे टेस्ट में आया, जिसने भारत को मैच ड्रॉ कराने में मदद की। निचले क्रम पर आकर जडेजा ने टीम के लिए बेशकीमती योगदान दिया।

इस टेस्ट सीरीज में भले ही भारत फिलहाल 1-2 से पीछे है, लेकिन बल्लेबाजी के इस प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा है। गिल, राहुल और जडेजा ने साबित कर दिया कि भारत के पास हर हालात में रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

About Hussain

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?