
अब भोपाल एयरपोर्ट पर उतर सकेंगे बड़े विमान
भोपाल एयरपोर्ट अब 400 यात्रियों को ले जाने वाले बड़े विमानों की लैंडिंग के लिए तैयार हो गया है। यह एयरपोर्ट लंबे रनवे और टर्निंग पैड की वजह से चुना गया है।
देश के 19 एयरपोर्ट पर उतरेगा 777 एयरलाइनर
डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (DGCA) की अनुमति के बाद देशभर के 19 एयरपोर्ट पर इस विमान की लैंडिंग की जा सकेगी।
पीएम और स्टाफ के लिए खास विमान
-
यह विमान प्रधानमंत्री और उनके स्टाफ के लिए उड़ान भरता है।
-
इसे आपातकालीन लैंडिंग और सेवाओं के लिए भी तैयार किया गया है।
-
भोपाल एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि इस विमान के सफल परीक्षण से अब यहां बड़े कमर्शियल विमान भी उतर सकेंगे।
