Breaking News

भोपाल समेत 19 एयरपोर्ट पर उतरेगा पीएम मोदी का ‘777 एयरलाइनर’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उड़ने वाला स्पेशल एयरलाइनर 777 (Airliner 777) पहली बार भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। विमान की लैंडिंग के बाद टर्मिनल पर आधे घंटे तक इसकी तकनीकी जांच की गई।

अब भोपाल एयरपोर्ट पर उतर सकेंगे बड़े विमान

भोपाल एयरपोर्ट अब 400 यात्रियों को ले जाने वाले बड़े विमानों की लैंडिंग के लिए तैयार हो गया है। यह एयरपोर्ट लंबे रनवे और टर्निंग पैड की वजह से चुना गया है।

देश के 19 एयरपोर्ट पर उतरेगा 777 एयरलाइनर

डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (DGCA) की अनुमति के बाद देशभर के 19 एयरपोर्ट पर इस विमान की लैंडिंग की जा सकेगी।

पीएम और स्टाफ के लिए खास विमान

  • यह विमान प्रधानमंत्री और उनके स्टाफ के लिए उड़ान भरता है।

  • इसे आपातकालीन लैंडिंग और सेवाओं के लिए भी तैयार किया गया है।

  • भोपाल एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि इस विमान के सफल परीक्षण से अब यहां बड़े कमर्शियल विमान भी उतर सकेंगे।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?