Related Articles
राजस्थान में पानी से जुड़ी दो बड़ी योजनाओं – राम जल सेतु लिंक (संशोधित PKC-ERCP) और यमुना जल परियोजना – को सरकार ने तय समय में पूरा करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को इन योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
PKC-ERCP दो साल में होगी पूरी
सरकार ने PKC-ERCP परियोजना को अगले दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस प्रोजेक्ट की हर 15 दिन में रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजनी होगी।
यमुना जल समझौता – 20 अप्रैल को पिलानी में बैठक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 20 अप्रैल को पिलानी में यमुना जल परियोजना के लिए टास्क फोर्स की बैठक खुद लेंगे।
तेजी से हो भूमि अधिग्रहण, अफसर होंगे तैनात
दोनों परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए विशेष अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। जल संसाधन, इंदिरा गांधी नहर और सिंचित क्षेत्र विकास विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम ने यह निर्देश दिए।
ईसरदा और धौलपुर प्रोजेक्ट जून तक पूरे करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने ईसरदा पेयजल परियोजना और धौलपुर लिफ्ट सिंचाई परियोजना को जून तक पूरा करने को कहा है। साथ ही परवन सिंचाई परियोजना, अपर हाई लेवल कैनाल और पीपलखूंट कैनाल जैसे अन्य प्रोजेक्ट्स की भी समीक्षा की।
गर्मी में पेयजल की खास निगरानी
सीएम भजनलाल ने गर्मी के मौसम को देखते हुए अफसरों को फील्ड में रहने और पेयजल से जुड़ी शिकायतों का तुरंत निस्तारण करने को कहा है। जिलों में चल रहे जल प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, इसके लिए कलेक्टर्स को निर्देश दिए गए हैं।
गांवों में दो-दो जल मित्र तैनात होंगे
राज्य सरकार हर गांव में दो जल मित्र नियुक्त करेगी। वहीं, नहरबंदी के दौरान डिग्गियों को भरने और राज्य व जिला कंट्रोल रूम के नंबरों का प्रचार करने पर भी जोर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने यह बातें जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में कहीं।
CHANNEL009 Connects India
