Breaking News

मुरादाबाद की पीतल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 2 गाड़ियों ने पाया काबू

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के प्रभात मार्केट स्थित मंजू नगर में सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे एक पीतल की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से उठती तेज लपटें और काला धुआं देखकर लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए

आग बुझाने में दमकल को करनी पड़ी मशक्कत

  • आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

  • 10 से ज्यादा फायर फाइटर्स ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

  • तंग गलियों और घनी आबादी के कारण दमकल कर्मियों को काफी परेशानी हुई, लेकिन समय रहते आग को बुझा दिया गया।

लाखों का सामान जलकर राख

  • यह फैक्ट्री “मंगला हैंडीक्राफ्ट” के नाम से चल रही थी, जिसके मालिक राकेश कुमार हैं।

  • यहां पीतल के सजावटी सामान बनाए जाते थे।

  • आग की वजह से लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया।

कोई जानमाल की हानि नहीं

  • राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ

  • प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

  • स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है और आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?