Breaking News

योगराज सिंह का बड़ा बयान: रोहित शर्मा 45 साल तक खेल सकते हैं

भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक बड़ा बयान देकर क्रिकेट फैंस का ध्यान खींच लिया है। उनका मानना है कि टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा के पास इतना टैलेंट और क्लास है कि वह 45 साल की उम्र तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकते हैं।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने पिछले साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। इसके बाद इस साल मई में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। अब वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आएंगे।

योगराज सिंह ने एक इंटरव्यू में रोहित के आलोचकों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जो लोग रोहित को लेकर गलत बातें करते हैं, उन्हें पहले खुद को देखना चाहिए। योगराज ने कहा:

“रोहित शर्मा एक ऐसा खिलाड़ी है, जिसकी क्लास अलग ही स्तर की है। जब वह बल्लेबाजी करता है, तो उसकी पारी बाकी सब पर भारी पड़ती है। आप लोग उसकी आलोचना करने के बजाय उसकी काबिलियत को समझो। मैं तो कहता हूं कि रोहित हमें अभी 5 साल और खेलना चाहिए। उसके अंदर इतना दम है कि वह 45 साल की उम्र तक खेल सकता है।”

योगराज ने रोहित को फिटनेस पर खास ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर रोहित अपनी फिटनेस को टॉप लेवल पर बनाए रखे तो वह आसानी से लंबे समय तक खेल सकते हैं। उन्होंने कहा: “देश के लिए और ज्यादा करो, फिटनेस पर मेहनत करो। उसे रोज 10 किलोमीटर दौड़ाओ, चार ट्रेनर उसके पीछे लगाओ। अगर वह चाहे तो 45 साल तक खेल सकता है।”

योगराज ने रोहित को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने की भी सलाह दी। उनका कहना है कि घरेलू मैच खेलने से खिलाड़ी और ज्यादा फिट और मजबूत होता है। उन्होंने कहा: “मेरा मानना है कि हर खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। जितना ज्यादा खेलोगे, उतना ज्यादा फिट रहोगे। हाल ही में हुए फाइनल में मैन ऑफ द मैच कौन था? रोहित शर्मा। इसलिए बिना वजह बातें करना बंद करो। अगर तुम्हें उसके खेल और फिटनेस पर कुछ कहना है, तो पहले खुद किसी लेवल पर खेलकर आओ। ऐसी बातें करते हुए शर्म आनी चाहिए।”

योगराज सिंह का यह बयान क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना यह होगा कि रोहित शर्मा अपनी फिटनेस और फॉर्म को कैसे मैनेज करते हैं और क्या वह वाकई लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट के लिए खेलते हैं।

About Hussain

Check Also

हरिद्वार में बन सकता है उत्तराखंड का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट

उत्तराखंड में पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट हरिद्वार जिले में स्थापित किया जा सकता है। इससे …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?