Breaking News

राजस्थान में ऊर्जा विभाग का बड़ा बदलाव, अब मिलेगी ‘वर्चुअल कनेक्शन’ की सुविधा

राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा विभाग ने नई सुविधा की शुरुआत की है। अब वर्चुअल कनेक्शन के जरिए एक शहर में लगवाए गए सोलर सिस्टम का फायदा दूसरे शहर या जिले में अपने घर के बिल में भी लिया जा सकेगा।

क्या है वर्चुअल कनेक्शन

  • अगर किसी उपभोक्ता ने जयपुर में सोलर सिस्टम लगाया है और उनका तबादला डूंगरपुर हो जाता है, तो जयपुर वाले सिस्टम से बनी बिजली की यूनिट्स को डूंगरपुर वाले बिल से घटाया जा सकेगा

  • इसके लिए नजदीकी डिस्कॉम कार्यालय में आवेदन करना होगा।

फ्लैट्स में अब आसान सब्सिडी

  • शहरों में फ्लैट कल्चर होने के कारण पहले छत की जगह और सब्सिडी का विवाद होता था।

  • अब ग्रुप सोलर सिस्टम की अनुमति दी गई है। अपार्टमेंट या बिल्डिंग की छत पर एक साथ सिस्टम लगाने पर हर फ्लैट मालिक को अलग सब्सिडी मिलेगी।

यूनिवर्सल आईडी से सब होगा आसान

  • अब हर उपभोक्ता को यूनिवर्सल के नंबर (के नंबर) मिलेगा।

  • इसके जरिए पूरे राजस्थान में कहीं भी अपने दूसरे बिजली कनेक्शन पर यूनिट क्रेडिट ट्रांसफर किया जा सकेगा।

कब मिलेगा लाभ

  • सरकार ने वर्चुअल और ग्रुप कनेक्शन के नियमों में संशोधन कर दिया है।

  • जल्द ही नई गाइडलाइन के अनुसार आवेदकों को इन सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।

सूत्र: वीके दोषी, एसई डिस्कॉम, डूंगरपुर

About admin

Check Also

5 साल से ज्यादा सेवा बाकी शिक्षकों को 2 साल में पास करनी होगी TET, नहीं तो नौकरी पर असर

राजसमंद। देश और राज्य के लाखों शिक्षकों के लिए अब शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?