Breaking News

रात का तापमान 11 डिग्री तक पहुंचा, दिन में तापमान में बढ़ोतरी

खंडवा में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। दक्षिण भारत में बने लो प्रेशर एरिया से बादल बंगाल की खाड़ी की ओर जा रहे हैं, जिसका असर खंडवा में भी दिखने लगा है। सुबह के समय कोहरा भी छा गया है। शनिवार के मुकाबले दिन के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जबकि रात के तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. सौरव गुप्ता के अनुसार, दक्षिण के लो प्रेशर क्षेत्र के कारण खंडवा में भी बादल आ सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। बादल होने के कारण तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। इस बदलाव से फसलों पर इल्लियों और रस चूसक कीटों का प्रकोप हो सकता है। किसानों को गेहूं और चने की फसलों में इस तरह के प्रकोप को लेकर कृषि वैज्ञानिक से सलाह लेनी चाहिए। आने वाले तीन-चार दिनों तक दिन का तापमान 28 से 32 डिग्री और रात का तापमान 11 से 14 डिग्री तक रह सकता है।

About admin

Check Also

IMD अलर्ट: अगले 3 घंटे में जयपुर समेत कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

राजस्थान में मौसम ने अचानक बदलाव लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर केंद्र ने …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?