भारत सरकार ने राशन कार्ड के नियमों में बदलाव कर दिया है। अब राशन लेने के लिए राशन कार्ड ले जाने की जरूरत नहीं होगी। जानिए क्या हैं ये नए नियम।
बिना राशन कार्ड के मिलेगा राशन
अब राशन लेने के लिए राशन कार्ड दिखाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आप “Mera Ration 2.0” ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से बिना राशन कार्ड के भी आपको राशन मिल जाएगा।
Mera Ration 2.0 ऐप का इस्तेमाल कैसे करें:
- सबसे पहले इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल एप स्टोर से डाउनलोड करें।
- ऐप को ओपन करें और अपना आधार कार्ड नंबर डालें।
- ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।
- फिर आपका राशन कार्ड ऐप पर दिखने लगेगा, जिसे दिखाकर आप राशन ले सकते हैं।
इस बदलाव से राशन पाने की प्रक्रिया और भी आसान हो गई है।
CHANNEL009 Connects India
