Breaking News

विजय हजारे ट्रॉफी: वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ठोका दावा

वरुण चक्रवर्ती ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक तमिलनाडु के लिए 5 मैचों में 4.36 की इकॉनमी से 18 विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 बार 5 विकेट भी हासिल किए हैं, जिसमें उनकी एक इनिंग में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5/9 रही।

वरुण ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी 7 मैचों में 9 विकेट झटके हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक वनडे क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है।

वह भारतीय टीम में स्थान बनाने के लिए मजबूत दावेदार हैं, खासकर कुलदीप यादव के फिटनेस समस्याओं के कारण। वरुण की स्पिन गेंदबाजी आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए अहम साबित हो सकती है, क्योंकि यूएई की पिचें स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत अपनी सरजमीं पर 22 जनवरी से पांच टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा, इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम यूएई रवाना होगी। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान 12 जनवरी तक किया जाएगा।

About admin

Check Also

टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश समेत 12 टीमें क्वालीफाई

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए अब तक 12 टीमों ने सीधा क्वालीफिकेशन …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?