भारतीय क्रिकेट में अगर सबसे ज्यादा चर्चित और पसंद किए जाने वाले खिलाड़ियों की बात की जाए, तो विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर आता है। एक तरफ विराट कोहली अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं, वहीं दूसरी ओर धोनी अपनी कप्तानी और कूल स्वभाव की वजह से आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। यही वजह है कि कई बार फैंस के लिए इन दोनों में से किसी एक को चुनना काफी मुश्किल हो जाता है।
कुछ ऐसा ही हाल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ भी हुआ। हाल ही में वह ‘द रौनक पॉडकास्ट’ में पहुंचीं, जहां उनसे कई तरह के सवाल पूछे गए। इसी दौरान उनसे यह मजेदार सवाल किया गया कि धोनी और कोहली में से उनका फेवरेट क्रिकेटर कौन है?
जब सीएम रेखा गुप्ता से यह सवाल पूछा गया तो वह पहले थोड़ी देर तक सोचने लगीं और फिर मुस्कुराते हुए बोलीं – “दोनों ही अच्छे हैं।” लेकिन होस्ट ने जब कहा कि आपको सिर्फ एक नाम लेना होगा, तब सीएम ने मजाकिया अंदाज में कहा – “मुझसे झगड़ा करवाओगे क्या?”
काफी सोचने-विचारने के बाद दिल्ली की सीएम ने जवाब दिया। उन्होंने कहा – “विराट कोहली, अनुष्का के पति हैं और अनुष्का भी मुझे अच्छी लगती हैं।” इसके बाद उन्होंने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि वो भी बहुत अच्छे हैं। लेकिन आखिरकार रेखा गुप्ता ने अपना फेवरेट क्रिकेटर विराट कोहली को ही चुना।
पॉडकास्ट के दौरान एक और दिलचस्प सवाल हुआ। उनसे पूछा गया कि अगर विराट कोहली और गौतम गंभीर में से किसी एक को चुनना हो तो वह किसे चुनेंगी? इस सवाल पर रेखा गुप्ता हंस पड़ीं और बोलीं कि इसके लिए तो उन्हें दोनों खिलाड़ियों के बारे में और ज्यादा जानना होगा। हालांकि, थोड़ी देर बाद उन्होंने कहा – “विराट कोहली तो विराट कोहली हैं।”
इस बातचीत में उन्होंने साफ किया कि वह क्रिकेट को बहुत ज्यादा फॉलो नहीं करतीं, लेकिन विराट कोहली के नाम और उनकी उपलब्धियों से हर कोई वाकिफ है। यही वजह रही कि बार-बार सोचने के बाद भी उन्होंने अंत में कोहली का ही नाम लिया।
कुल मिलाकर, यह कहा जा सकता है कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के दिल में दोनों खिलाड़ियों के लिए सम्मान है, लेकिन जब किसी एक को चुनने की बारी आई तो उन्होंने विराट कोहली को अपना फेवरेट बताया।
CHANNEL009 Connects India
