Related Articles
भरतपुर, बयाना।
राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना कस्बे के शगुन अग्रवाल ने पूरे देश में राजस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने यूपीएससी द्वारा आयोजित सीएपीएफ (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल की है। उनकी इस शानदार सफलता से बयाना के लोग खुशी से झूम उठे हैं।
1500 में से 500 पास हुए, शगुन रहे टॉप पर
शगुन ने लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट को सफलतापूर्वक पास किया। इसके बाद इंटरव्यू राउंड में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। कुल 1500 उम्मीदवारों में से 500 सफल घोषित किए गए, जिनमें शगुन अग्रवाल पहले स्थान पर रहे।
सैनिक स्कूल से पढ़ाई की शुरुआत
शगुन ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ से की और स्नातक महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय से किया। उनके पिता अशोक गुप्ता एक निजी कंपनी में माइनिंग इंजीनियर हैं और मां रीता गुप्ता गृहिणी हैं।
उन्होंने दिल्ली में रहकर तैयारी की और इससे पहले 8 बार CDS इंटरव्यू भी दे चुके हैं।
सफलता का श्रेय परिवार और गुरुजनों को
शगुन ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, गुरुजनों और अपने दादी-बाबा को दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पहली पसंद CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) में सेवा करना है।
युवाओं के लिए प्रेरणा
शगुन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने बयाना ही नहीं, पूरे राजस्थान को गर्व महसूस कराया है। उनकी सफलता से इलाके के युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा आई है।
CHANNEL009 Connects India
