Breaking News

शौक पूरा करने के लिए ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल छीनने वाले दो युवक गिरफ्तार, 4 लाख के फोन बरामद

अजमेर

अगर आप भी ट्रेन के गेट पर बैठकर मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। अजमेर जीआरपी थाना पुलिस ने चलती ट्रेनों में गेट पर बैठे यात्रियों के हाथ से मोबाइल छीनने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

जीआरपी पुलिस उपाधीक्षक रामअवतार ने बताया कि 13 जुलाई को जिला ब्यावर निवासी पीड़ित मुकेश पुरी गोस्वामी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को वे साबरमती-दौलतपुर ट्रेन से ब्यावर से अलवर जा रहे थे। यात्रा के दौरान, अजमेर स्टेशन से ट्रेन निकलते ही उनके दोस्त को उल्टी होने लगी, इसलिए दोनों गेट पर खड़े हो गए और बाद में गेट पर बैठ गए। इस दौरान मुकेश ने अपना मोबाइल निकाला और चलाने लगा। तभी अचानक दो युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।

शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। मुखबिर की सूचना पर मदार निवासी सोहिल खान (23) और ललित उर्फ लकी (19) को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने 20 वारदातें कबूल की हैं और बताया कि वे ट्रेनों के गेट पर बैठे यात्रियों के मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने उनके पास से करीब 4 लाख रुपए के 17 ब्रांडेड मोबाइल जब्त किए हैं।

सीओ रामअवतार ने बताया कि दोनों आरोपी अपना शौक पूरा करने के लिए ये वारदातें करते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?