Breaking News

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में 25 मार्च से सरसों और चना की सरकारी खरीद शुरू

रबी सीजन 2026 में किसानों को उनकी फसल का सही दाम दिलाने के लिए सरसों और चना की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जाएगी। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

जानकारी के अनुसार किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण 15 मार्च से शुरू होगा और खरीद 25 मार्च से शुरू की जाएगी। वहीं जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर क्षेत्रों में पंजीकरण 20 मार्च से और खरीद 1 अप्रैल से शुरू होगी।

MSP पर होगा खरीद

इस साल केंद्र सरकार ने

  • सरसों का MSP: 6200 रुपये प्रति क्विंटल

  • चना का MSP: 5875 रुपये प्रति क्विंटल

निर्धारित किया है। राज्य में सरसों की 13.78 लाख मीट्रिक टन और चना की 5.53 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

जिलों में बनाए गए खरीद केंद्र

सरकारी खरीद के लिए दोनों जिलों में कई केंद्र बनाए गए हैं।

  • श्रीगंगानगर में 57 खरीद केंद्र बनाए गए हैं।

  • हनुमानगढ़ में 25 खरीद केंद्र बनाए गए हैं।

लक्ष्य के अनुसार श्रीगंगानगर में 12 लाख क्विंटल सरसों और 2 लाख क्विंटल चना, जबकि हनुमानगढ़ में 10 लाख क्विंटल सरसों और 5 लाख क्विंटल चना खरीदा जाएगा।

एक किसान से अधिकतम 40 क्विंटल खरीद

सरकारी नियम के अनुसार एक किसान से अधिकतम 40 क्विंटल उपज की ही खरीद की जाएगी।

ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा

किसान क्यूआर कोड स्कैन करके या ई-मित्र केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। खरीद के समय किसानों की आधार आधारित बायोमेट्रिक पहचान की जाएगी।

किसानों की मदद के लिए 18001806001 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

किसानों से अपील

राजफेड के अधिकारियों ने बताया कि खरीद केंद्रों पर तौल, बारदाना और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। किसानों से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की गई है, ताकि खरीद प्रक्रिया आसानी से हो सके।

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?