Related Articles
बारां-अटरू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के भतीजे भंवरलाल दिलावर की मौत हो गई।
कैसे हुआ हादसा?
-
55 वर्षीय भंवरलाल दिलावर, जो चरडाना गांव के निवासी थे, बगली गांव स्थित स्कूल से अपने घर लौट रहे थे।
-
इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
-
गंभीर रूप से घायल भंवरलाल को इलाज के लिए बारां अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार में शोक, मंत्री गांव रवाना
-
परिजन भंवरलाल का पार्थिव शरीर लेकर गांव रवाना हो गए।
-
घटना की सूचना मिलने के बाद मंत्री मदन दिलावर भी अपने पैतृक गांव चरडाना के लिए रवाना हो गए।
-
उनके शाम 5 बजे तक गांव पहुंचने की संभावना है।
CHANNEL009 Connects India
