Breaking News

सीएम मोहन यादव उज्जैन में, वीडी शर्मा दिल्ली में

भोपाल • 21 अक्टूबर 2024

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन में पुलिस स्मृति परेड में शामिल होंगे। वहीं, बीजेपी संगठन चुनाव से पहले दिल्ली में एक बैठक होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल होंगे।

दिल्ली में मंथन कार्यक्रम:
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दिल्ली में 7 घंटे की बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी विवेक शेजवलकर और अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। बैठक में संगठन चुनाव की गाइडलाइन और डेडलाइन तय की जाएगी।

उज्जैन में कार्यक्रम:
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सुबह 9 बजे उज्जैन में पुलिस स्मृति दिवस परेड में भाग लेंगे। फिर वह सुबह 10:30 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। शाम 7 बजे वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए IRCAD के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। रात 8 बजे लालघाटी में महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

MPPSC परीक्षा:
मध्य प्रदेश राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा आज से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक चलेगी। इंदौर में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और कुल 11 शहरों में 15 केंद्र हैं। 3,328 अभ्यर्थियों का मुख्य परीक्षा के लिए चयन हुआ है। जून में 110 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा हुई थी, जिसमें 1 लाख 83 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?