Related Articles
अगर आप अगले कुछ दिनों में बैंक जाकर कोई जरूरी काम करना चाहते हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। होली और साप्ताहिक अवकाश के कारण अलग-अलग शहरों में बैंक कई दिन बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की सूची देख लें।
कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
28 फरवरी 2026:
इस दिन महीने का चौथा शनिवार है। नियम के अनुसार दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर में बैंक बंद रहते हैं, इसलिए पूरे भारत में बैंक अवकाश रहेगा।
2 मार्च 2026:
होलिका दहन के कारण लखनऊ और कानपुर जोन में बैंक बंद रहेंगे। बाकी जगहों पर बैंक खुले रहेंगे।
3 मार्च 2026:
होली, डोल जात्रा और धुलंडी के चलते बेलापुर, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
4 मार्च 2026:
होली के दूसरे दिन अगरतला, अहमदाबाद, आइजॉल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, इम्फाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू
हालांकि इन दिनों बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन आप अपने अधिकतर काम ऑनलाइन कर सकते हैं। मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और यूपीआई सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। एटीएम से भी आप पैसे निकाल या जमा कर सकते हैं।
इसलिए जरूरी काम हो तो छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही बैंक जाएं।
CHANNEL009 Connects India
