Related Articles
भारत सरकार ने 25 नवंबर से ‘विकसित भारत क्विज’ शुरू किया है, जिसमें देश के युवा 1 लाख रुपए तक के इनाम जीत सकते हैं। इस क्विज में भारत की आर्थिक प्रगति, सतत विकास, तकनीकी विकास और संरचनात्मक बदलाव पर सवाल पूछे जाएंगे।
इस कार्यक्रम को ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ नाम दिया गया है, जो युवाओं को अपने विचार साझा करने और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मदद करने के लिए प्रेरित करेगा। स्कूलों में पात्र छात्रों को आवेदन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
12 भाषाओं में आयोजित होगा क्विज
विकसित भारत क्विज 12 भाषाओं में आयोजित किया जा रहा है, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम, पंजाबी, मराठी और उड़िया शामिल हैं। इस क्विज के तीसरे चरण में चयनित 1500 युवाओं को प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर मिलेगा।
पुरस्कार की राशि
- प्रथम पुरस्कार: 1,00,000 रुपए
- द्वितीय पुरस्कार: 75,000 रुपए
- तृतीय पुरस्कार: 50,000 रुपए
सांत्वना पुरस्कार
क्विज के टॉप 3 प्रतिभागियों के बाद अगले 100 प्रतिभागियों को 2,000 रुपए का पुरस्कार और इसके बाद अगले 200 प्रतिभागियों को 1,000 रुपए का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी का डिजिटल प्रमाण पत्र भी मिलेगा।
आवेदन की प्रक्रिया
विकसित भारत क्विज में 15 से 29 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते हैं। क्विज में एक प्रतिभागी एक बार ही भाग ले सकता है। इच्छुक विद्यार्थी 5 दिसंबर तक मायगव डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CHANNEL009 Connects India
