Breaking News

सर्व आदिवासी समाज ने की बैठक, जिला बंद की दी चेतावनी

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सर्व आदिवासी समाज ने शनिवार को जिला बंद का आह्वान किया है। जिलाध्यक्ष बंगाराम सोढ़ी ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार रोकने, बस्तर में बाहरी घुसपैठियों पर रोक लगाने और अन्य कई मांगों को लेकर यह बंद बुलाया गया है। यह बंद सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रहेगा, जिसमें आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी कार्य बंद रहेंगे।

सर्व आदिवासी समाज का कहना है कि कोंडागांव और पूरे बस्तर संभाग में अन्य प्रदेशों और देशों से लोग आकर शरण ले रहे हैं, जो घुसपैठी का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को भी तत्काल रोका जाए।

साथ ही, समाज ने कोंडागांव में मुस्लिम समाज द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया और कहा कि शोषण करने वाले अपराधियों को बढ़ावा देने की बजाय उनकी कड़ी निंदा की जाए। समाज ने यह भी मांग की कि नौकरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, खासकर उन लोगों के खिलाफ जिन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी प्राप्त की है।

साथ ही, तृतीय और चतुर्थ वर्ग की सरकारी भर्तियों में स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता देने और आरक्षण के प्रावधानों पर भी चर्चा की गई।

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?