Breaking News

मुख्यमंत्री की सख्ती: कामचोर कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की अनुशासनहीनता के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। उनका उद्देश्य है कि सरकारी दफ्तरों में आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान हो और कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर काम करें।

प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम ने गुरुवार को सलुम्बर जिला मुख्यालय में सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण किया। इस दौरान 47 उपस्थिति पंजिकाओं की जांच की गई, जिसमें 18 प्रतिशत राजपत्रित और 23 प्रतिशत अराजपत्रित कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

वहीं, बुधवार को उदयपुर जिले में भी सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण किया गया, जहां 43 प्रतिशत राजपत्रित और 33 प्रतिशत अराजपत्रित कर्मचारी अनुपस्थित थे। मंगलवार को जयपुर के जल भवन का भी निरीक्षण हुआ, जहां 54 प्रतिशत राजपत्रित और 57 प्रतिशत अराजपत्रित कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे।

अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भेजे गए हैं, और यदि उनके जवाब संतोषजनक नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?