Breaking News

राजस्थान में हाई स्पीड ट्रेनों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, 41 करोड़ की लागत से फेंसिंग का काम

भारतीय रेलवे राजस्थान में ट्रेनों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। रेलवे ट्रैक को सुरक्षित बनाने के लिए हाइवे की तर्ज पर 120 किलोमीटर लंबी फेंसिंग लगाई जा रही है। इस पर करीब 41 करोड़ रुपये खर्च होंगे और मार्च तक इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

बस्सी से अलवर तक की 120 किलोमीटर लंबी दूरी में रेलवे ट्रैक के दोनों ओर 240 किलोमीटर फेंसिंग लगाई जाएगी। इस काम के लिए डब्ल्यू बीम स्टील फेंसिंग का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसकी ऊंचाई 5 फीट होगी।

फेंसिंग के साथ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, 16 मीटर के बाद थोड़ा अंतर छोड़ा जाएगा ताकि यदि फेंसिंग में करंट या अन्य कोई समस्या हो, तो वह आगे न फैल सके। अब तक 80 किलोमीटर फेंसिंग का काम पूरा हो चुका है, और शेष 120 किलोमीटर में से 44 किलोमीटर स्लीपर और 19 किलोमीटर अदर फेंसिंग लगाई जा चुकी है।

यह फेंसिंग रेलवे ट्रैक पर आने वाले पशुओं की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करेगी। साथ ही, रेलवे की जमीन पर होने वाले अतिक्रमण और अवैध प्रवेश की घटनाओं को भी रोका जाएगा। इस सुरक्षा उपाय से ट्रेनों की गति बढ़ाने और वंदे भारत जैसी सेमी हाई स्पीड ट्रेनों के संचालन में भी मदद मिलेगी।

About admin

Check Also

IPL में आज चेन्नई vs लखनऊ:CSK ने पिछले तीनों मैच जीते; हेड टु हेड में दोनों टीमें बराबरी पर

IPL में आज हाई-वोल्टेज मुकाबला: चेन्नई सुपर किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स लगातार तीन जीत …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?