Breaking News

राजस्थान में 9 नए एक्सप्रेसवे और 15 शहरों में रिंग रोड बनेगी

राजस्थान सरकार ने सड़कों के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट में 9 नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे और 15 शहरों में रिंग रोड बनाने की घोषणा की है।

जयपुर की सड़कों पर 250 करोड़ खर्च होंगे

  • जयपुर में सड़क निर्माण के लिए 250 करोड़ रुपये अलग से दिए जाएंगे।
  • पिछले बजट में सड़कों के लिए 1500 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की गई थी।

5 हजार करोड़ से ज्यादा की लागत से सड़क और ब्रिज निर्माण

  • 2750 किलोमीटर लंबाई के 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनेंगे।
  • इनकी लागत 60 हजार करोड़ रुपये होगी और ये बीओटी मॉडल पर बनाए जाएंगे।
  • 21 हजार किलोमीटर सड़कें 6 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी।

15 शहरों में रिंग रोड बनाई जाएगी

  • बालोतरा, जैसलमेर, जालौर, सीकर, बांसवाड़ा सहित 15 शहरों में रिंग रोड बनेगी।
  • इसके लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

5 हजार गांवों में अटल प्रगति पथ बनेगा

  • हर विधानसभा क्षेत्र में 10-10 करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनाई जाएंगी।
  • मरुस्थलीय क्षेत्रों में यह राशि 15-15 करोड़ रुपये प्रति विधानसभा होगी।
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1600 गांवों को डामर सड़कों से जोड़ा जाएगा।
  • 500 करोड़ की लागत से 250 गांवों में अटल प्रगति पथ का निर्माण अगले साल होगा।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?