Breaking News

रामेश्वरम: मछुआरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

रामेश्वरम: श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी के विरोध में रामेश्वरम के मछुआरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। मछुआरे 32 गिरफ्तार साथियों और 5 जब्त ट्रॉलर की रिहाई की मांग कर रहे हैं।

गिरफ्तारी के बाद विरोध तेज

श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को समुद्री सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया और उन्हें मन्नार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इसके बाद, रामेश्वरम में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया

  • फिशरमैन एसोसिएशन के अध्यक्ष सागायम ने बताया कि हड़ताल के कारण 5,000 से अधिक मछुआरों पर असर पड़ा है, जिससे हर दिन 1 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है
  • मछुआरों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी

श्रीलंका में कैद मछुआरों की रिहाई की मांग

हाल ही में करैकाल के मछुआरों ने भी 500 से अधिक नावों से राष्ट्रीय ध्वज हटाकर काले झंडे लगा दिए, जिससे उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया

  • 27 जनवरी को करैकाल से 20 से अधिक मछुआरे मछली पकड़ने गए थे, लेकिन श्रीलंकाई नौसेना की दो गश्ती नौकाओं ने उन्हें घेर लिया
  • मछुआरों ने भागने की कोशिश की, लेकिन एक मोटरबोट श्रीलंकाई नौसेना के हाथ लग गई
  • फायरिंग में दो मछुआरे – सेंतमिज और बाबू – गंभीर रूप से घायल हो गए

मछुआरों का कहना है कि जब तक गिरफ्तार मछुआरों को रिहा नहीं किया जाता, उनका विरोध जारी रहेगा

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?