Breaking News

UP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट: देखें चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट और कटऑफ

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। होली के मौके पर युवाओं के लिए यह बड़ी खुशखबरी आई है। इस भर्ती में 60,244 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है।

कुल पदों का विवरण

🔹 अनारक्षित वर्ग (GEN): 24,102 पद
🔹 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): 6,024 पद
🔹 ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग): 16,264 पद
🔹 एससी (अनुसूचित जाति): 12,650 पद
🔹 एसटी (अनुसूचित जनजाति): 1,204 पद

UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती: कटऑफ मार्क्स

🔹 अनारक्षित वर्ग (GEN): 225.75926
🔹 ईडब्ल्यूएस: 209.26396
🔹 ओबीसी: 216.58607
🔹 एससी: 196.17614
🔹 एसटी: 170.03020

चयन प्रक्रिया और ट्रेनिंग शेड्यूल

🔹 लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया गया था।
🔹 PET में सफल अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार की गई, जिसमें आरक्षण नियमों का पालन किया गया है।
🔹 चयनित उम्मीदवारों की ट्रेनिंग कुल 9 महीने की होगी।
🔹 पहला महीना सभी 75 जिलों में प्रारंभिक ट्रेनिंग (JTC) होगी।
🔹 इसके बाद अन्य केंद्रों पर विस्तृत व्यावसायिक ट्रेनिंग दी जाएगी।

👉 अधिक जानकारी और चयनित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?