जयपुर की शहरी सीमा 30 साल बाद बदल गई है। सरकार ने जयपुर के दोनों नगर निगमों (ग्रेटर और हैरिटेज) का क्षेत्र बढ़ा दिया है।
कितनी आबादी जोड़ी गई?
-
ग्रेटर जयपुर में 1.29 लाख लोगों की आबादी को जोड़ा गया।
-
हैरिटेज नगर निगम में 25 हजार की आबादी जोड़ी गई।
कौन-कौन से गांव जोड़े गए?
ग्रेटर नगर निगम में शामिल गांव
-
सरना डूंगर, बावड़ी, मंशारामपुरा, हाथोज, बीड़ हाथोज, माचवा, नारी का बास, पीथावास, लालचंदपुरा, पिंडोलाई, सबरामपुरा, निवारू, बोयतावाला, मुहाना, मदाउ, बाढ़ मोहनपुरा, जगतश्रवणपुरा, पीपला भरत सिंह, मोहनपुरा।
-
जगन्नाथपुरा, महासिंहपुरा, रातल्या, मनोहरीयावाला, विधानी, मथुरावाला, रामचन्दपुरा, सालिगरामपुरा, श्री किशनुपरा, विमलपुरा, जयचंदपुरा, दांतली, चतरपुरा, सीस्यावास।
-
गोनेर, बीलचाकला, लक्ष्मीपुरा, प्रह्लादपुरा, श्रीराम की नांगल, बाड़श्योपुर, जयसिंहपुरा बास-बीलवा, सुखदेवपुरा उर्फ नोहरा, खेड़ी गोकुलपुरा, बक्शावाला, ग्वार ब्राह्मणान श्योसिंहपुरा।
-
जयसिंहपुरा, चकहरवंशपुर, नरोत्तमपुरा, बड़ी का बास, खूसर, मुरलीपुरा, रामपुरा सुखदेवपुरा, सिरोली, चक सालिगरामपुरा, जीरोता, खेतापुरा, बदनपुरा।
-
आकेड़ा डूंगर, जैसल्या, मयला बाग, अखेपुरा, लक्ष्मीनारायणपुरा, शिस्यावास, बड़ागांव जरख्या।
हैरिटेज नगर निगम में शामिल गांव
-
विजयपुरा, सुमेल, रूपा की नांगल, गालपुरा डूंगर, गालपुरा चीर, बल्लूपुरा, बीरमलपुरा, मुकन्दपुरा, बगराना।
-
नांगल सुसावतान का किशनपुरा उर्फ लालवास।
अब ये गांव भी जयपुर नगर निगम के अंतर्गत आएंगे, जिससे यहां के विकास कार्य नगर निगम के माध्यम से होंगे।
CHANNEL009 Connects India
