Related Articles
MP News: एक साल बाद रंगतेरस पर गुरुवार को भगवान भैरुजी को 5 फीट गहरे गड्ढे से निकाला गया। श्रद्धालुओं ने बकरे की खाल में भरे पानी से भैरुजी का स्नान कराया और ओटले पर विराजित कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कई स्थानों पर गेर निकाली गई और रंग-गुलाल से होली खेली गई।
हर साल निभाई जाती है यह परंपरा
नीमच के माहेश्वरी मोहल्ले में यह अनूठी परंपरा पिछले 100 साल से चली आ रही है। देवनारायण मंदिर के सामने गड़िया भैरू बावजी स्थान पर हर साल रंगतेरस पर भगवान को गड्ढे से निकाला जाता है।
10 दिन बाद फिर होंगे गड्ढे में स्थापित
10 दिनों तक भगवान की पूजा-अर्चना की जाएगी, और श्रद्धालु मन्नतें मांगेंगे। इसके बाद भैरुजी को दोबारा 5 फीट गहरे गड्ढे में स्थापित कर दिया जाएगा। यह परंपरा हर साल रंगतेरस के दिन निभाई जाती है।
CHANNEL009 Connects India
