Related Articles
शहडोल (मध्य प्रदेश)। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और उसके आसपास के जंगलों में बाघ का डर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 15 दिनों में दो लोगों की मौत हो चुकी है और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। ये सभी लोग जंगल में महुआ बीनने गए थे।
महिला पर बाघ ने किया हमला
रविवार को धमोखर बफर जोन में महुआ बीनने गई 38 वर्षीय रीना बैगा पर झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर दिया। महिला को गंभीर चोटें आईं और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बच्चे की भी गई जान
पिपरिया गांव का 14 वर्षीय विजय कोल अपने दोस्तों के साथ महुआ बीनने जंगल गया था, तभी बाघ ने हमला कर जबड़ों में दबोच लिया। बाद में उसका शव पास के नाले के पास मिला।
पहले भी महिला को बनाया था शिकार
2 अप्रैल को कुशमाहा कोठिया गांव की एक महिला पर भी बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। ये घटना भी तब हुई थी जब महिला महुआ बीनने जंगल गई थी।
ग्रामीणों में दहशत का माहौल
लगातार हो रही बाघ की घटनाओं से ग्रामीणों में डर फैला हुआ है। महुआ बीनने का मौसम चल रहा है, जिससे लोग रोज जंगल जा रहे हैं, लेकिन अब वहां जाना जानलेवा साबित हो रहा है।
पार्क प्रशासन ने बाघ की निगरानी के लिए विशेष टीम बनाई है और घायल महिला का पूरा इलाज कराने की बात कही है।
👉 सावधानी जरूरी है
जंगल में अकेले न जाएं, समूह में जाएं और पार्क प्रबंधन की हिदायतों का पालन करें।
CHANNEL009 Connects India
