Breaking News

अलवर समाचार: मगरमच्छ के मुंह से बाहर निकला किसान, सिंघाड़े की बेल देखने के लिए पानी में उतरा था; एक पैर भी चबाया

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के सिलीसेढ़ झील में एक मगरमच्छ ने सिंघाड़े की बेल संभाल रहे किसान पर हमला कर दिया, जिससे उसका एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।

सिलीसेढ़ झील के पास खेत में काम कर रहे किसान छोटेलाल पर मगरमच्छ ने हमला किया और उसे जबड़े में दबाकर गहरे पानी में खींचने का प्रयास किया। लेकिन किसान ने हार नहीं मानी और मगरमच्छ के मुंह से सकुशल बाहर निकल आया।

किसान छोटेलाल ने बताया कि सिलीसेढ़ झील के पास उसने सिंघाड़े की खेती की है। घटना के वक्त वो बेल सही करने के लिए पानी में उतरा था, तभी पानी में मौजूद मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने उसके पैर को जबड़ों से पकड़कर पानी में खींचने का प्रयास किया।

इस दौरान छोटेलाल ने संघर्ष करते हुए मगरमच्छ पर वार करना शुरू कर दिया। वार से मगरमच्छ ने छोटेलाल को छोड़ दिया और पानी में चला गया। मगरमच्छ के वार से छोटेलाल के पैर में गंभीर घाव हो गए। उन्हें घायल अवस्था में अलवर के राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

About admin

Check Also

7 साल की बच्ची की हत्या, गड्ढे में मिला शव:दोनों हाथ बंधे थे; मुरैना में शादी समारोह में आई बच्ची पिता के साथ सो रही थी, देर रात लापता

7 साल की बच्ची की हत्या, गड्ढे में मिला शव दोनों हाथ बंधे मिले, शादी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?