Breaking News

बगरू में ज्वैलरी शोरूम में लूट, बंदूक दिखाकर ले गए आधा किलो सोना, पेट्रोल बम से मचाई दहशत

राजस्थान, बगरू: मंगलवार शाम बगरू के जुगल बाजार स्थित एक ज्वैलरी शोरूम में तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हथियारों से लैस इन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर शोरूम से करीब आधा किलो सोना और नकदी लूट ली। जाते-जाते बदमाश पेट्रोल बम फोड़ते हुए फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

घटना का पूरा मामला:
शाम करीब 6:54 बजे अचानक एक धमाके की आवाज आई, जिससे दुकान का शीशा टूट गया। इसके बाद दो बदमाश दुकान के अंदर घुसे और तीसरा बाहर दरवाजे पर खड़ा रहा। बदमाशों ने दुकान में मौजूद महिला और पुरुष ग्राहक पर पिस्टल तान दी और जेवर समेटने लगे। करीब दो मिनट में उन्होंने वारदात को अंजाम दिया और पिस्टल लहराते हुए बाइक से फरार हो गए

पेट्रोल बम से फैलाया खौफ:
बदमाशों ने भागते समय रास्ते में कई जगह पेट्रोल बम फोड़े, ताकि कोई उनका पीछा न कर सके। इससे व्यापारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बाजार बंद कर दिए गए

पुलिस मौके पर पहुंची:
सूचना मिलते ही एसीपी हेमेन्द्र शर्मा, थानाधिकारी दिनेश शर्मा और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। अब पुलिस पीड़ितों द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है

शोरूम मालिक की बात:
शोरूम मालिक मनमोहन शर्मा ने बताया कि उनके भांजे ग्राहक को जेवर दिखा रहे थे, तभी यह हमला हुआ। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर जेवर और नकदी लूट ली। व्यापारियों ने घटना के विरोध में बाजार बंद कर पुलिस से सुरक्षा की मांग की है

About admin

Check Also

चारपाई पर सो रही बूढ़ी मां पर बरसाए डंडे…बेटे ने 70 साल की बुजुर्ग को दे दी दर्दनाक मौत

चारपाई पर सो रही 70 साल की मां पर बेटे ने बरसाए डंडे! बेरहमी से …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?