Breaking News

NDA गठबंधन: पीएम आवास पर मीटिंग शुरू, नीतीश, नायडू और चिराग मौजूद; 8 जून को शपथ ले सकते हैं मोदी

लोकसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। सबसे बड़ा दल NDA की पहली बैठक पीएम आवास पर हो रही है। इस मीटिंग में सरकार बनाने के बारे में फैसले लिए जा सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि आज ही सरकार बनाने का दावा पेश किया जा सकता है। सभी गठबंधन दलों के नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे।

इस मीटिंग में JDU नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, AJSU प्रमुख सुदेश महतो, RLD के जयंत चौधरी, जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, LJP (रामविलास) के नेता चिराग पासवान, अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल और HAM के नेता जीतनराम मांझी शामिल हैं।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा, अब कार्यवाहक पीएम
पीएम मोदी ने बुधवार दोपहर 2 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया। साथ ही मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश की। इससे पहले मोदी मंत्रिमंडल की सुबह 11.30 बजे आखिरी बैठक हुई। बैठक में 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश हुई। इसमें सरकार ने तीसरी बार जीत के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद मोदी राष्ट्रपति भवन गए और अपना इस्तीफा सौंपा।

मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। NDA के सभी सांसदों से एकजुटता के लिए साइन करवा लिया गया है। JDU प्रवक्ता केसी त्यागी ने बताया कि 7 जून को सुबह 11 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में NDA के सभी सांसदों की बैठक होगी।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीट कम हैं। हालांकि, NDA ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। चंद्रबाबू की TDP 15 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ NDA में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है।

About admin

Check Also

फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट में बम की खबर, धमकी भरा मेल मिला, एयरपोर्ट पर इमरजेंसी अलर्ट

लुफ्थांसा फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही फ्लाइट को …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?