Breaking News

PM आवास पर शाह-नड्डा की बैठक; कल शपथ ग्रहण, सुरक्षा में पैरामिलिट्री की 5 कंपनियां तैनात, 500 CCTV से निगरानी

नरेंद्र मोदी 9 जून 2024 को शाम 7:15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ NDA के 14 सहयोगी दलों के 18 सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें 7 कैबिनेट मंत्री और 11 स्वतंत्र प्रभार एवं राज्यमंत्री हो सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों के अनुसार, 3 दर्जन से अधिक सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। TDP और JDU से 2-2 और शिवसेना से एक कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। इसके अलावा NCP, LJP और JDS के कोटे से भी कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं।

JDU नेता केसी त्यागी ने दावा किया कि नीतीश कुमार को I.N.D.I.A ब्लॉक से प्रधानमंत्री बनने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

उधर, अमित शाह और जेपी नड्डा मोदी आवास पहुंचे। वहां मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हो सकती है। TDP के एक सांसद ने बताया कि किस दल से कितने मंत्री बनाए जाएंगे, इसका फॉर्मूला पहले ही तय हो चुका है।

JDU सांसद लवली आनंद ने रेलवे मंत्रालय के बारे में कहा कि जदयू को यह मंत्रालय मिलना चाहिए। पहले भी ऐसा ही था। जदयू सांसदों ने बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा भी मांगा है।

राष्ट्रपति ने मोदी को तीसरी बार सरकार बनाने का न्योता दिया।

7 जून को नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार NDA का नेता चुना गया। पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में NDA संसदीय दल की बैठक में इस पर मुहर लगी। इसके बाद NDA ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समर्थन पत्र सौंपा। फिर शाम 6 बजे मोदी राष्ट्रपति से मिले और उन्होंने सरकार बनाने का न्योता दिया। बैठक के बाद मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।

About admin

Check Also

मुंबई के कोच पोलार्ड की 15% मैच फीस काटी:एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया, फोर्थ अंपायर को अपशब्द कहे थे

IPL में पोलार्ड पर कार्रवाई मुंबई टीम के कोच की 15% मैच फीस कटी, फोर्थ …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?