Breaking News
columbia newz

कोलंबिया में चुनावी रैली के दौरान राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार मिगुएल उरीबे टर्बे पर जानलेवा हमला

बोगोटा (कोलंबिया): राष्ट्रपति पद के लिए संभावित उम्मीदवार और वर्तमान सिनेटर मिगुएल उरीबे टर्बे पर शनिवार को चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ। राजधानी बोगोटा के फोंटिबोन इलाके में आयोजित रैली के दौरान, एक संदिग्ध हमलावर ने उनके सिर के पीछे से गोली चला दी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्या हुआ घटनास्थल पर?

डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी ने इस हिंसक घटना की कड़ी निंदा की है और इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया है। पार्टी के अनुसार, यह हमला एक सार्वजनिक पार्क में उस वक्त हुआ जब मिगुएल समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। हमला पीछे से किया गया और पूरी घटना से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।

हमलावर को पकड़ लिया गया

बोगोटा के मेयर कार्लोस गैलन ने इस बात की पुष्टि की है कि संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस हमले की जांच में जुट गई हैं और पूछताछ की जा रही है ताकि हमले के पीछे की मंशा स्पष्ट हो सके।

मिगुएल उरीबे टर्बे कौन हैं?

मिगुएल उरीबे टर्बे कोलंबिया की डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी के प्रमुख नेता हैं। वर्ष 2024 में उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी का ऐलान किया था। उरीबे को देश का एक उभरता हुआ, युवा और ऊर्जावान चेहरा माना जाता है। उन्होंने प्रशासनिक और विधायी क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका से तेजी से लोकप्रियता हासिल की है।

कब होंगे राष्ट्रपति चुनाव?

कोलंबिया में अगला राष्ट्रपति चुनाव मई 2026 में होना है। इसको लेकर मिगुएल उरीबे देशभर में प्रचार कर रहे हैं। उन पर हुआ हमला न सिर्फ व्यक्तिगत रूप से गंभीर है, बल्कि कोलंबिया के राजनीतिक माहौल पर भी इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

About Chandni Khan

Check Also

बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहा है ‘जेडा टावर’, जानें खूबियां

बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहा है जेद्दा टावर 1 किलोमीटर से ज्यादा होगी …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?