Related Articles
जिले के कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनीं। जिले के दूर-दराज से आए नागरिकों ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने, विवाह सहायता, भूमि विवाद, आवास, और पंचायत में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर शिकायतें कीं। कलेक्टर ने सभी मामलों को संबंधित विभागों को भेजने के निर्देश दिए।
किसने क्या मांगा?
-
भारत सिंह (ग्राम आमाडोंगरी): बेटी को कन्या छात्रावास का लाभ दिलाने की मांग की।
-
मिठ्ठू कुम्हार (चंदिया): अपनी भूमि का सीमांकन कराने के लिए आवेदन दिया।
-
बुद्धसेन यादव (बड़ागांव): प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर की मांग की।
-
अब्दुल सत्तार: राशन कार्ड में पत्नी का नाम जोड़ने की गुहार लगाई।
-
देवदत्त कुशवाहा (सिगुड़ी): भाई द्वारा भूमि पर कब्जे और मवेशी चराने की शिकायत की।
-
राम नगीना (कछौहा): बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता मांगी।
-
रामचरण सिंह (मझखेता): भूमि बंटवारे की मांग की।
-
नागेन्द्र गड़ारी (मझगवां): गांव में आने-जाने के रास्ते की मांग की।
-
आशा साहू (सरपंच, नरवार): सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की शिकायत की।
पंचायत ददरौड़ी से भी आईं शिकायतें
मानपुर जनपद की ग्राम पंचायत ददरौड़ी के लोगों ने भी शिकायतें कीं:
-
सुखेन्द्र सिंह और राजेश बैगा: पंचायत के काम का बकाया भुगतान दिलाने की मांग की।
-
गुलाब दाहिया: नाली निर्माण की मांग की।
-
अजय सिंह गहरवार: ग्राम पंचायत में गबन की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
इस जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर रीता डेहरिया, डिप्टी कलेक्टर मीनाक्षी इंगले, हरनीत कौर कलसी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
CHANNEL009 Connects India
