Breaking News

आंद्रे रसेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, 2016 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल को बताया सबसे गर्व का पल

वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। रसेल ने वेस्टइंडीज के लिए कुल 141 इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें उन्होंने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई।

रसेल ने कहा कि 2016 टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल उनके करियर का सबसे गर्व का पल था। उस मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को हराया था और बाद में फाइनल जीतकर टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बना था। रसेल ने उस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था।

आंद्रे रसेल ने वेस्टइंडीज के लिए:

56 वनडे

67 टी-20 इंटरनेशनल

18 टेस्ट मैच खेले।

उनकी पहचान एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में रही जो किसी भी स्थिति में मैच का रुख पलट सकता था। चाहे बड़ी हिट्स हों या आखिरी ओवर में विकेट लेना हो – रसेल ने कई बार टीम को संकट से निकाला। हालांकि रसेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, लेकिन वो आईपीएल, CPL, BBL और अन्य टी-20 लीग्स में खेलते रहेंगे। वो अभी भी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम के अहम खिलाड़ी हैं और अपनी ताकतवर बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। रसेल ने कहा, “वेस्टइंडीज के लिए खेलना मेरे लिए सम्मान की बात रही। मैंने हर पल को दिल से जिया।” उन्होंने अपने फैंस, टीम और कोचिंग स्टाफ को धन्यवाद कहा।

About Hussain

Check Also

हरिद्वार में बन सकता है उत्तराखंड का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट

उत्तराखंड में पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट हरिद्वार जिले में स्थापित किया जा सकता है। इससे …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?