Breaking News

2011 वर्ल्ड कप फाइनल में धोनी के सिक्स वाले बैट की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 2 अप्रैल 2011 की रात को कोई नहीं भूल सकता। इसी दिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद वर्ल्ड कप जीता था। उस मैच का सबसे यादगार लम्हा था एमएस धोनी का आखिरी सिक्स, जिसने भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना दिया।

धोनी ने नुवान कुलसेकरा की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर मैच खत्म किया और जैसे ही गेंद स्टैंड्स में गई, पूरा देश जश्न में डूब गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस बैट से धोनी ने ये ऐतिहासिक छक्का मारा था, उसकी कीमत करोड़ों में है?

धोनी के इस खास बल्ले को बाद में एक नीलामी (ऑक्शन) में बेचा गया था। यह बैट साल 2011 में लंदन में आयोजित चैरिटी इवेंट में नीलाम किया गया था। आश्चर्य की बात यह है कि ये बैट करीब 1 करोड़ 61 लाख रुपये (100,000 पाउंड से ज्यादा) में बिका था।

इस बैट को आर. के. ग्लोबल शेयर ब्रोकिंग लिमिटेड नाम की कंपनी ने खरीदा था। इसके साथ ही यह बल्ला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो गया, क्योंकि ये अब तक का सबसे महंगा बिकने वाला क्रिकेट बैट बना। यह बैट उस मैच में धोनी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ इस्तेमाल किया था। उन्होंने 91 रन की नाबाद पारी खेली और भारत को वर्ल्ड कप दिलाया। आखिरी छक्के की वजह से यह बैट इतिहास में अमर हो गया। यह बल्ला केवल एक लकड़ी का टुकड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक बन चुका है।

About Hussain

Check Also

IPL-पंजाब लगातार 5वां मैच हारी, मुंबई 6 विकेट से जीती:आखिरी ओवर में 15 रन बने, तिलक ने नाबाद 75 रन की पारी खेली

IPL में मुंबई की शानदार जीत, पंजाब की लगातार पांचवीं हार तिलक वर्मा की तूफानी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?