Breaking News

IND vs ENG, 4th Test: मैनचेस्टर पहुंची टीम इंडिया, हल्की बारिश ने किया स्वागत

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। इस अहम मैच से पहले टीम इंडिया 19 जुलाई को दोपहर के समय ट्रेन से मैनचेस्टर पहुंची। जैसे ही खिलाड़ी स्टेशन से बाहर निकले, वहां हल्की बारिश हो रही थी, जिसने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह नजर आ रहे हैं। सभी खिलाड़ी स्टेशन से बाहर निकलते हुए अपनी टीम बस की ओर बढ़ते दिखे। लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम लंदन में ही रुकी हुई थी। वहां बेकेनहैम में एक प्रैक्टिस सेशन भी हुआ था, जिसमें केएल राहुल को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी शामिल हुए थे। मैनचेस्टर पहुंचने के बाद अब टीम की पूरी नजरें चौथे टेस्ट की तैयारियों पर हैं। टीम इंडिया अगले तीन दिन तक मैदान पर कड़ी मेहनत करेगी। पहला अभ्यास सत्र बंद दरवाजों के पीछे होगा, यानी मीडिया को इजाजत नहीं होगी। लेकिन 21 और 22 जुलाई को होने वाले प्रैक्टिस सेशन को मीडिया कवर कर सकेगा।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?