Breaking News

एक ओवर में 45 रन! उस्मान गनी ने रचा इतिहास

क्रिकेट के खेल में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जो सभी को चौंका देता है। आमतौर पर एक ओवर में सबसे ज्यादा 36 रन बन सकते हैं, जब कोई बल्लेबाज छह गेंदों पर लगातार छह छक्के लगाए। लेकिन अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज उस्मान गनी ने इस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

हाल ही में खेले गए एक टी10 मुकाबले में उस्मान गनी ने एक ही ओवर में 45 रन बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। यह कारनामा उन्होंने लंदन काउंटी क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए किया। मुकाबले में उनके सामने गेंदबाजी कर रहे थे विल एर्नी, जिनका यह ओवर शायद उनके करियर का सबसे भयानक ओवर बन गया इस ओवर में वाइड और नो-बॉल भी शामिल थी, जिसकी वजह से ओवर में गेंदें ज्यादा फेंकी गईं और गनी ने हर मौके का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने इस ओवर में चौके-छक्कों की बरसात कर दी और कुल 45 रन बटोर लिए।

इस धमाकेदार पारी में उस्मान गनी ने केवल 43 गेंदों पर नाबाद 153 रन ठोके। उनकी इस तूफानी पारी में 17 छक्के और 11 चौके शामिल थे। उनकी बल्लेबाजी ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीत लिया, बल्कि क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में भी एक नया अध्याय जोड़ दिया।

गनी की यह पारी दिखाती है कि क्रिकेट में कुछ भी संभव है। वो दिन दूर नहीं जब एक ओवर में 50 रन बनते हुए भी देखे जा सकते हैं

About Hussain

Check Also

जोधपुर नगर निगम में BJP-कांग्रेस बराबरी, मेयर चुनाव पर सबकी नजर

जोधपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब मेयर पद के चुनाव को लेकर सियासी …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?