Breaking News

प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में कर्मचारी का शव मिला, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

पीलीभीत में आईटीआई कॉलेज के पास एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में शुक्रवार सुबह एक कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है।

बाहर से लगा था ताला

मोहल्ला छोटा खुंदागंज के रहने वाले सुनील ने बताया कि उनका 25 वर्षीय भाई अनिल साल 2018 से उस प्रॉपर्टी डीलर के यहां काम कर रहा था। चार दिन पहले ही उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।
शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे अनिल के फोन पर कॉल आई। वह तुरंत बाइक से घर से निकल गया। कुछ देर बाद परिवार को खबर मिली कि अनिल का शव ऑफिस के अंदर फंदे से लटका मिला है।

परिवार का कहना है कि जिस कमरे में शव मिला, वहां बाहर से ताला लगा हुआ था। ऐसे में अंदर जाकर आत्महत्या करना कैसे संभव है? परिजनों का आरोप है कि यह घटना संदिग्ध है और अनिल की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।

युवती से संबंध को लेकर विवाद का आरोप

परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि ऑफिस में काम करने वाली एक युवती से अनिल की नजदीकियां थीं। प्रॉपर्टी डीलर को यह रिश्ता पसंद नहीं था। परिजनों का दावा है कि इसी कारण अनिल को साजिश के तहत रास्ते से हटाया गया।

पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद परिवार ने मौके पर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

परिवार का कहना है कि जब तक हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं होगा, वे शांत नहीं बैठेंगे।

About admin

Check Also

IPL-पंजाब लगातार 5वां मैच हारी, मुंबई 6 विकेट से जीती:आखिरी ओवर में 15 रन बने, तिलक ने नाबाद 75 रन की पारी खेली

IPL में मुंबई की शानदार जीत, पंजाब की लगातार पांचवीं हार तिलक वर्मा की तूफानी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?