Breaking News

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ बजट 2026, महिलाओं-युवाओं और किसानों पर रहेगा फोकस

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। सत्र के दूसरे दिन यानी 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह उनका तीसरा बजट होगा।

वित्त मंत्री ने बताया कि इस बार का बजट नई थीम और नए विजन के साथ आएगा। बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है, खासकर महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। बजट में विजन 2047 पर भी फोकस रहेगा।

20 मार्च तक चलेगा सत्र

बजट सत्र 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 15 बैठकें होंगी, जिनमें अलग-अलग विषयों पर चर्चा की जाएगी।

पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण

सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका सदन को संबोधित करेंगे। उनके अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी। राज्यपाल अपने संबोधन में सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी देंगे।

बजट सत्र के दौरान सरकार वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का पूरा विवरण पेश करेगी। साथ ही विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों और विभिन्न सरकारी योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?