Breaking News

महिला अग्निवीर भर्ती: दौड़ के दौरान 3 अभ्यर्थी बेहोश, एक घायल

लखनऊ में चल रही महिला अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान शारीरिक परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। 1600 मीटर की दौड़ के समय तीन लड़कियां अचानक बेहोश हो गईं। वहीं लॉन्ग जंप करते समय एक अन्य अभ्यर्थी के पैर में मोच आ गई। सभी को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

1000 अभ्यर्थी ले रहीं हिस्सा

यह भर्ती रैली लखनऊ छावनी के एएमसी स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से लगभग 1000 अभ्यर्थी भाग ले रही हैं।

8 मिनट में पूरी करनी होती है दौड़

अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होती है।

  • 8 मिनट से कम समय में दौड़ पूरी करने पर ग्रेड-वन मिलता है।

  • ठीक 8 मिनट में पूरी करने पर ग्रेड-टू दिया जाता है।

दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को आगे 3 फीट हाई जंप और 10 फीट लॉन्ग जंप देना होता है। दोनों स्पर्धाओं में तीन-तीन मौके दिए जाते हैं।

जुलाई 2025 में पास की थी परीक्षा

इस रैली में वही अभ्यर्थी शामिल हैं जिन्होंने जुलाई 2025 में आयोजित ऑनलाइन सीईई परीक्षा पास की थी। एडमिट कार्ड ईमेल के जरिए पहले ही भेजे जा चुके हैं। सभी को अपने मूल दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। सेना अधिकारियों के अनुसार चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा।

इस बार क्या है नया?

भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्थाएं की गई हैं—

  • टाइमिंग अब स्टॉपवॉच की जगह डिजिटल क्लॉक से दर्ज की जा रही है।

  • आईडी कार्ड की जगह हाथ में यूनिक नंबर वाला रिस्ट बैंड लगाया जा रहा है।

  • सेना की टी-शर्ट पर भी अभ्यर्थी का यूनिक नंबर लिखा है।

  • पूरे कैंपस में 50 से 60 कैमरे लगाए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी रखा गया है।

About admin

Check Also

जयपुर नगर निगम में BJP बोर्ड गठन की तैयारी, मेयर चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल

जयपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब बोर्ड गठन की प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?