Breaking News

सागर के कूडो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीते 55 पदक

गुजरात के सूरत में 1 से 5 नवंबर तक आयोजित 15वीं राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता, 5वें कूडो फेडरेशन कप और 16वीं अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के 126 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश के कूडो खिलाड़ियों ने कुल 228 पदक जीते, जिनमें 95 स्वर्ण, 65 रजत और 68 कांस्य पदक शामिल हैं।

सागर जिले के 33 खिलाड़ियों ने भी इन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। सागर के खिलाड़ियों ने कुल 55 पदक जीते, जिसमें 20 स्वर्ण, 11 रजत और 24 कांस्य पदक शामिल हैं।

मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल थे। इस सफलता पर मप्र कूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष और सागर के विधायक शैलेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष डॉ. नईम खान सहित अन्य नेताओं ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

सागर के पदक विजेता खिलाड़ी:

15वीं राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता:

  • स्वर्ण पदक: सोहेल खान, दीक्षा सेन, दिवी जैन, अपूर्व सेन, अमात्य जैन, हर्ष सेन, वैष्णवी सिंह, आर्यन सिंह
  • रजत पदक: स्वरा गलगाते, नावेद खान, दीपांषा सिंह, श्रेया गुप्ता
  • कांस्य पदक: काव्यांश सोलंकी, उत्कर्ष पटेल, आरव जैन, सात्विक गुप्ता, संतोष, दक्ष देसाई, मन्नत शाह, संबोधी नायक, आमिर खान

5वीं कूडो फेडरेशन कप:

  • स्वर्ण पदक: उत्कर्ष पटेल, पावनी सिंह, वैष्णवी सिंह, सोहेल खान, श्रेया गुप्ता
  • रजत पदक: अपूर्व सेन, हर्ष सेन, मेधा भोजक, विराज माने, यशवंत गोपाल
  • कांस्य पदक: अभिषेक राठौर, प्रशांत सिंह, आर्यन सिंह, दीक्षा सेन, अर्नव जैन, दिवी जैन, युवराज सिंह पवार, स्वरा गलगाटे

16वीं अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता:

  • स्वर्ण पदक: उत्कर्ष पटेल, अपूर्व सेन, सोहेल खान, आर्यन सिंह, आरव जैन, वैष्णवी सिंह, श्रेया गुप्ता
  • रजत पदक: युवराज सिंह पवार, दीपांशा सिंह
  • कांस्य पदक: दिवी जैन, मन्नत शाह, काव्यांश सोलंकी, मेधा भोजक, संबोधी नायक, विनीत बाल्मिकि, विराज माने

सागर के कूडो खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से राज्य और जिले का नाम रोशन हुआ है।

About admin

Check Also

20 साल बाद फुटबॉल वर्ल्डकप में फ्रांस Vs स्पेन मुकाबला:पहला सेमीफाइनल डलास स्टेडियम में; 8 गोल कर चुके एम्बाप्पे के सामने यमाल

20 साल बाद वर्ल्ड कप में फ्रांस-स्पेन आमने-सामने, डलास में पहला सेमीफाइनल; एम्बाप्पे के सामने …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?