Breaking News

CG News: कलेक्टर, पंचायत CEO और सचिव ने बाइक से किया गांव का दौरा, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सुकमा जिले के दूरस्थ गांवों में विकास योजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन के लिए प्रशासन की सक्रियता बढ़ाई जा रही है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव और जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन के साथ प्रभारी सचिव नरेंद्र कुमार दुग्गा ने बाइक पर ग्राम पंचायत बगड़ेगुड़ा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बात की और उनकी समस्याओं को सुना।

ग्रामीणों ने सड़क, बिजली और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग की। इन समस्याओं को लेकर प्रभारी सचिव ने प्रशासन को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इसके अलावा, परिया गांव में मोबाइल नेटवर्क और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पॉइंट की सुविधा का निरीक्षण भी किया, जिससे अब प्रशासनिक कामकाजी प्रक्रिया में तेजी आ रही है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए प्रभारी सचिव ने गोगुंडा उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एनीमिया मुक्त सुकमा अभियान को गति देने के लिए निर्देश दिए और कहा कि महिलाओं और बच्चों में एनीमिया की समस्या को खत्म करना उनकी प्राथमिकता है।

प्रभारी सचिव के इस दौरे से सुकमा जिले के वनांचल क्षेत्र में विकास की नई उम्मीदें जागी हैं। प्रशासनिक प्रयासों और डिजिटल कनेक्टिविटी से इन गांवों में बुनियादी सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?