Breaking News

ERCP योजना पर विवाद: अशोक गहलोत और डोटासरा ने उठाए सवाल

Rajasthan News: पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। हाल ही में एक RTI के जवाब में सरकार ने जानकारी देने से इनकार कर दिया, जिससे विपक्ष के नेताओं ने सवाल उठाए हैं।

गहलोत बोले- क्या ERCP का मटका खाली है?

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना का शिलान्यास किया था, लेकिन अब सरकार इसे छिपा क्यों रही है? उन्होंने सवाल किया कि क्या ERCP का मटका खाली है? अगर योजना जनता के हित में है, तो इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही? RTI के जवाब में यह कहना कि इससे ‘राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा’ हो सकता है, एक बहाना है। गहलोत का मानना है कि इस परियोजना में कुछ न कुछ गड़बड़ी छुपाई जा रही है।

डोटासरा ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता को यह जानने का हक है कि इस योजना की कुल लागत, राज्य की हिस्सेदारी और कार्य की समयसीमा क्या है। लेकिन सरकार इसे छिपाने के लिए ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ का बहाना बना रही है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश के सामने राजस्थान के हितों के साथ समझौता कर लिया है और जनता को गुमराह किया जा रहा है।

क्या है ERCP परियोजना?

पूर्वी राजस्थान के जल संकट को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने PKC और ERCP परियोजना को मिलाकर एक योजना बनाई थी। इस योजना पर दिल्ली में राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार के बीच समझौता (MoU) हुआ था।

इस योजना से राजस्थान के 21 जिलों को पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इसकी कुल लागत लगभग 1.20 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।

विपक्ष की मांग

कांग्रेस का कहना है कि राजस्थान की जनता को यह जानने का अधिकार है कि उनके पैसे का इस्तेमाल कैसे हो रहा है और क्या उन्हें उनके हक का पानी मिलेगा। विपक्ष ने मांग की है कि भाजपा सरकार को इस योजना की पूरी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?